फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ट्रेड फेयर में टिकट दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक महिला को 400 रुपये में टिकट दिलाने का झांसा देकर क्यूआर कोड स्कैन कराया और उसके खाते से 1200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद महिला का आईफोन भी लॉक हो गया। शिकायत मिलने पर नई दिल्ली जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को महिला व्यापार मेले में घूमने पहुंची थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वह गेट नंबर चार के पास आधिकारिक एप से ऑनलाइन टिकट खरीदने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे 400 रुपये में टिकट दिलाने की पेशकश की। उसने महिला को क्यूआर कोड दिया। इसे स्कैन कर भुगतान करते ही फोन सिंक होने लगा और इस्तेमाल के लायक नहीं रहा। महिला को पेटीएम से 1200 रुपये कटने का मैसेज भी मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें