फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LadengeCoronaSe : सफदरजंग-लेडी हार्डिंग अस्पताल को मिला इन देशों का साथ, वेंटिलेटर-ऑक्सीजन समेत मिले कई चिकित्सा उपकरण 

Fri, 07 May 2021 01:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सफदरजंग अस्पताल को शुक्रवार को कई देशों की मदद मिली है। सफदरजंग को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर और अन्य चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल को मिला वेंटिलेटर-ऑक्सीजन समेत मिले कई चिकित्सा उपकरण - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का कहर जारी है और मृतकों का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इलाज के अभाव में लोगों की जान जा रही है। बेड और ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली अभी भी जूझ रही है। 

विज्ञापन


वहीं इस बीच सफदरजंग अस्पताल को शुक्रवार को कई देशों की मदद मिली है। सफदरजंग को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर और अन्य चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई है। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि ये मदद जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका, आयरलैंड, अबू धाबी, कुवैत और रूस से मिली है। 
 

इसके साथ ही आज लेडी हार्डिंग अस्पताल को भी कोरोना को हराने के लिए कई देशों से मदद मिली है। हॉस्पीटल के निदेशक ने कहा कि उन्हें रूस, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, फ्रांस, आयरलैंड और रोमानिया से चिकित्सा उपकरण प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हम अपनी नई 240 बेड की सुविधा में ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग करेंगे। अब स्थिति नियंत्रण में है। हमारी आवश्यकता का 20 प्रतिशत ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर द्वारा पूरा किया गया। 



 
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में बीते तीनों दिनों से कोरोना के नए मामलों में एक तरह की स्थिरता देखी जा रही है जिसे आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 19,133 मामले सामने आए हैं। वहीं 335 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई तो 20,028 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

बीते 24 घंटे में 78780 लोगों के टेस्ट हुए जिसमें से 19 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी आंकड़े की वजह से दिल्ली में संक्रमण दर में भी सुधार हुआ है। कुछ दिनों पहले तक जहां दिल्ली की संक्रमण दर 30 प्रतिशत से अधिक बनी हुई थी, वहीं आज यह 25 प्रतिशत से भी कम है। आज के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की आज की संक्रमण दर 24.29 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में 78,780 टेस्ट हुए जिसमें से 64529 आरटीपीसीआर और 14251 टेस्ट रैपिड एंटीजन हुए। अब तक दिल्ली में कुल एक करोड़ 75 लाख 97 हजार 532 टेस्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 9,26,185 की दर से टेस्ट हो रहे हैं। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें