फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार आज से खुलेगा, व्यापारियों ने जताई खुशी

विज्ञापन
Sadar Bazaar will open from today, traders expressed happiness
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट सदर बाजार बुधवार से खुल जाएगा। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण यहां की 40 हजार दुकानों पर अब तक ताला लगा हुआ था। सदर बाजार को डिमार्क कर दिया गया है। जहां कोरोना के मरीज हैं, वह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में ही रहेगा, लेकिन जिस क्षेत्र में मरीज नहीं हैं, उसको बफर जोन में डाल दिया गया है। लिहाजा सदर बाजार के बफर जोन क्षेत्र में बुधवार से दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है। व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उधर, कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट में 20 हजार दुकानदारों ने ऑड-ईवन के आधार पर दुकानें खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन-1 की घोषणा से साथ बंद सदर बाजार अनलॉक-1 में भी नहीं खोला गया था। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण यहां के दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत नहीं थी। व्यापारियों का कहना था कि सिर्फ सदर बाजार के रिहायशी इलाके में कोरोना संक्रमण के मरीज हैं। व्यापारी वर्ग इससे अछूते हैं। इसके लेकर फेडरेशन ऑफ सदर आजार के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से भी मिला था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सदर बाजार को डिमार्क किया व बफर जोन बनाकर दुकानें खोलने की अनुमति दी। पम्मा ने कहा कि व्यापार बंद होने के कारण रोजी-रोटी का संकट आ गई था। 17 मई से सभी दुकानें दिल्ली में खुल गई थीं, लेकिन सदर बाजार नहीं खुला था। फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने भी खुशी जताई है।
कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट ऑड-ईवन के आधार पर खुलेगी
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट मार्केट की संस्था ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट एसोसिएशन (अपमा) ने ऑड-ईवन के अनुसार दुकानें खोलने का फैसला लिया है। कश्मीरी गेट के व्यापारी एवं आप ट्रेड विंग के कन्वीनर बृजेश गोयल ने बताया कि हर संस्था अपनी मार्केट में वहां की परिस्थिति के हिसाब से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। कश्मीरी गेट मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की लगभग 20 हजार दुकानें हैं और पूरे भारत में यहीं से माल सप्लाई होता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भार्गव ने बताया कि हाल के दिनों में बाजार के कुछ कर्मचारियों और व्यापारियों को कोरोना हुआ है, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा। जिन दुकानों का अंतिम नंबर ऑड है वो दुकानें ऑड तारीख के दिन खुलेंगी। जिन दुकानों का अंतिम नंबर ईवन है वो दुकानें ईवन तारीख के दिन खुलेंगी। ऑड नंबर वाली दुकानों के लिए हरा और ईवन के लिए पीला रंग अंकित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें