फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पार्कों में आयोजनों की बुकिंग के बदले नियम, जहां पांच साल से हो रहे थे आयोजन वहीं के लिए अनुमति

Tue, 29 Sep 2026 05:15 AM IST
Digvijay Singh विनोद डबास, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने पार्कों में पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए बुकिंग के नियमों में संशोधन किया है। नए प्रावधानों के तहत अब उन्हीं पार्कों में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने पार्कों में पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए बुकिंग के नियमों में संशोधन किया है। नए प्रावधानों के तहत अब उन्हीं पार्कों में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति दी जाएगी, जहां कम से कम पिछले पांच वर्षों से ऐसे आयोजन होते रहे हैं।

विज्ञापन


एमसीडी के अनुसार, जिन पार्कों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है, वहां धार्मिक आयोजन के लिए अनुरोध मिलने पर पहले यह जांच की जाएगी कि संबंधित पार्क में पिछले पांच वर्षों से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं या नहीं। आयोजकों को इसके समर्थन में दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। केवल किसी संस्था या आयोजनकर्ता की ओर से कार्यक्रम कराने का अनुरोध पर्याप्त नहीं माना जाएगा। पार्क में पूर्व में हुई बुकिंग का रिकॉर्ड भी अनुमति देने की प्रक्रिया का हिस्सा होगा।

नए हरियाली वाले  पार्कों की बुकिंग नहीं होगी 
निगम ने नए हरियाली व सजावटी (ऑर्नामेंटल) पार्कों की बुकिंग पर भी रोक लगाई है। ऐसे पार्कों को धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बुक नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, जिन ऑर्नामेंटल पार्कों में कम से कम पांच वर्षों से लगातार बुकिंग होती रही है, उन्हें पूर्व की बुकिंग का प्रमाण देने पर अनुमति दी जा सकती है। इस तरह नए पार्कों में पहली बार धार्मिक आयोजन के लिए बुकिंग कराने की व्यवस्था नहीं होगी, जबकि पुराने रिकॉर्ड वाले पार्कों में निर्धारित शर्तों के आधार पर अनुमति मिल सकेगी। 
विज्ञापन


एमसीडी ने स्पष्ट किया है कि इन संशोधनों के अलावा पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के प्रस्तावों तथा संबंधित सर्कुलर में निर्धारित अन्य सभी नियम, शर्तें और दिशा-निर्देश पहले की तरह प्रभावी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें