फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गार्ड 22 किमी दौड़ी ऋषिकेश पैसेंजर, पुरानी दिल्ली से गाजियाबाद स्टेशन तक पहुंची

Sun, 01 Apr 2018 06:25 AM IST
मोहसिन पाशा, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश पैसेंजर शनिवार को पुरानी दिल्ली से गाजियाबाद स्टेशन तक करीब 22 किलोमीटर बिना गार्ड के ही दौड़ी। गाजियाबाद में सवा घंटे तक ट्रेन को रोका गया, इसके बाद गार्ड की व्यवस्था कर रवाना किया गया। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामले में जांच बैठा दी गई है। उधर, ट्रेन के खड़े रहने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। काफी यात्री मेरठ शटल से बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली से मेरठ होकर ऋषिकेश तक चलने वाली ट्रेन संख्या 54471 शुक्रवार की शाम 6:25 बजे पुराना गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। कंट्रोल से पहले ही स्थानीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई कि ऋषिकेश पैसेंजर बिना गार्ड के चली गई है। गाजियाबाद से गार्ड की व्यवस्था की जाए। ऋषिकेश पैसेंजर से करीब सवा घंटे बाद गाजियाबाद से गार्ड मिलने के बाद आगे के लिए रवाना हुई। उधर, गार्ड की व्यवस्था होने अफसरों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बीच प्लेटफार्म नंबर दो मेरठ शटल को प्लेटफार्म नंबर दो पर लगाया गया ताकि कुछ यात्री इसमें बैठकर रवाना हो सकें।

गार्ड के बगैर ट्रेन चली कैसे

रेलवे के नियम के मुताबिक बिना गार्ड के किसी भी हाल में ट्रेन को नहीं चलाया जा सकता। पुरानी दिल्ली स्टेशन के किस अधिकारी ने ऋषिकेश पैसेंजर को बिना गार्ड के चलाने का निर्देश दिया है। अब रेलवे अधिकारी इसी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

सहायक यातायात प्रबंधक, शीतल कुमार के मुताबिक ऋषिकेश पैसेंजर बिना गार्ड के गाजियाबाद तक आ गई थी। गार्ड की व्यवस्था करने में करीब दो घंटे का समय लगता है। हमने फिर भी कम समय में गार्ड की व्यवस्था करने के बाद ट्रेन में सवार करके उसे चलवा दिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें