फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रिक्शा चालक की हत्या, नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार को 62 वर्षीय रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। जहांगीरपुरी निवासी गोवर्धन की हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गोवर्धन और विकास दोनों ने शराब पी रखी थी और तड़के लगभग चार बजे दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ। झगड़े में विकास ने गोवर्धन पर डंडे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डंडा शव के पास ही मिला। पुलिस ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस अपराध और फोरेंसिक टीमों के साथ मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें