फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्थगित की कोविड-19 पर समीक्षा बैठक

Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोविड-19 पर होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दी है। यह बैठक आज दोपहर में होने वाली थी। 
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिज बैजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड मामले से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाई, बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोविड-19 पर होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दी है। यह बैठक आज यानि गुरुवार को होने वाली थी।  

बुधवार को राजधानी में 24,638 नए मामले सामने आए, वहीं 249 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 24638 नए मामले सामने आए, जबकि 249 मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात है कि दिल्ली में पहली बार एक दिन में 24600 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया।
विज्ञापन


हालांकि अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों की तीन दिन निगरानी करने के बाद मोडरेट स्थिति वाले मरीजों को घर भेज दिया जा रहा है ताकि वह होम आइसोलेशन में अपना उपचार कर सकें और बिस्तरों की संख्या भी कम न पड़े। 

नहीं कह सकते अच्छी स्थिति
वहीं दिल्ली में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अलग-अलग अस्पतालों में हालात भिन्न हैं। कहीं छह घंटे, कहीं आठ घंटे तो कहीं 10 घंटे का स्टॉक बचा है। हमें इसे अच्छी स्थिति नहीं कह सकते। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन की भारी किल्लत
इस वक्त दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल और चानन देवी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान खतरे में है। राजीव गांधी अस्पताल में तो सिर्फ दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है। यहां 900 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यहां रोजाना 5-6 टन ऑक्सीजन की जरूरत होती है। दिल्ली के रोहिणी में मौजूद सरोज अस्पताल में भी ऑक्सीजन का स्टॉक सिर्फ दो घंटे का बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें