नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को फरवरी की पेंशन नहीं मिली हैं, उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से फंड मिलने के बाद अगले सप्ताह तक पेंशन मिल सकती है। यह बात कुलपति प्रो. जगदीश कुमार ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने जल्द ही फंड जारी करने का आश्वासन दिया है। उनका यह जवाब ऐसे समय आया है जब हाल ही में यूजीसी द्वारा फंड न मिलने से जेएनयू द्वारा शिक्षकों की फरवरी की पेंशन रोकने की चर्चा मीडिया में रही थी।