फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: उत्तर रेलवे चलाएगा शकूरबस्ती-मांसी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल और रूट

Tue, 13 Oct 2026 07:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने शकूरबस्ती और मांसी जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
 
विज्ञापन
उत्तर रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने शकूरबस्ती और मांसी जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मांसी से 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को संचालित होगी।
 
ट्रेन में केवल सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। शकूरबस्ती-मांसी विशेष ट्रेन शकुरबस्ती से शाम 7:10 बजे रवाना होगी और रात आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, एटा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। रात 12:30 बजे मांसी जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में सुबह 4:30 बजे मांसी से चलेगी : 
वापसी में 04405 मांसी-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन मांसी जंक्शन से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर और गोरखपुर होते हुए दिल्ली की ओर आएगी। ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, एटा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली पर इसका निर्धारित आगमन सुबह 10:40 बजे और प्रस्थान 10:50 बजे है। इसके बाद ट्रेन सुबह 11:30 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें