फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर हादसाः मृतकों के परिजनों को पांच लाख का मिलेगा मुआवजा

Fri, 06 Sep 2019 07:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़ितों से मिले केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को पांच लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ पीड़ित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी केजरीवाल ने दिए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीलमपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मुआयना करने के साथ केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। केजरीवाल ने हादसे के बारे में वहां मौजूद लोगों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी।

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। किसी की मौत की भरपाई नहीं की जा सकती, फिर भी दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन


सरकार हादसे की जांच कराएगी। इस मामले में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि सोमवार देर रात सीलमपुर में निर्माणाधीन इमारत गिर गई थी। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें