फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना लेने से किया इनकार, ढाबा मालिकों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में ढाबे पर देरी होने पर दो युवकों ने खाना लेने से इनकार कर दिया। इस पर ढाबा मालिक भाइयों से युवकों से झगड़ा हो गया। ढाबा मालिकों ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर चापड़ और पलटे से गौरव (32) और प्रेम सागर पर हमला कर दिया। हमले में गौरव बुरी तरह जख्मी हो गया। गश्त पर मौजूद हवलदार दामोदर और सिपाही विजय ने दोनों युवकों की जान बचाकर आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीलेश और आकाश के रूप में हुई है। दोनों के पास से चापड़ व पलटा भी बरामद कर लिया गया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि पीड़ित गौरव आनंद पर्वत इलाके में सपरिवार रहता है। उसका अपना काम है। इसका दोस्त प्रेम सागर थानसिंह नगर में ही रहता है। शनिवार रात को गौरव और प्रेम पास की नई बस्ती में नीलेश और आकाश के श्रीराम ढाबे पर खाना लेने गए थे। खाना लाने में देरी हुई तो गौरव नीलेश से बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर गौरव और प्रेम सागर ने खाना लेने से मना कर दिया और दोनों वापस जाने लगे। आरोप है कि इस बात पर भड़के नीलेश और आकाश ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पीछे से गौरव व प्रेम सागर पर चापड़ और पलटे से हमला कर दिया। गौरव और प्रेम सागर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। आरोपियों ने गौरव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में करीब आधा दर्जन से अधिक चापड़ के वार किए।
पास में गश्त कर रहे आनंद पर्वत थाने के दामोदर और विकास ने दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह उधर भागे। दोनों जान की परवाह किए बगैर बीच-बचाव कराने लगे। आरोपी इसके बाद भी पीड़ितों पर हमला करते रहे। किसी तरह दामोदर व विजय ने नीलेश और प्रकाश को काबू किया। घायलों को अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां गौरव की जान बच गई। उसका इलाज जारी है। हमले में प्रेम सागर के कम चोट लगी है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें