फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 4 माह बाद रिकॉर्ड 3594 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3594 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जो करीब चार माह बाद एक दिन में अधिकतम मामले हैं। इससे पहले बीते साल 3 दिसंबर को 3734 संक्रमित मिले थे। बढ़ते मामलों के साथ इस दिन की संक्रमण दर भी 4.11 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीज करीब 12 हजार हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई और 2084 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। 13 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 6,68,814 हो गई है। इनमें 6,45,770 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर घटकर 97.1 फीसदी हो गई है। कुल 11,994 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.65 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11994 हो गई है। इनमें से 2255 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 39 और होम आइसोलेशन में 6106 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 87,505 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 54,898 और रैपिड एंटीजन से 32,607 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 47 लाख 41 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 2338 हो गई है। एक दिन में 200 से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें