फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नेस्टोरिया समूह के सहयोग से 'रियल एस्टेट-थिंक 10एक्स, ग्रो 10एक्स' कार्यक्रम का आयोजन, जुटे कई दिग्गज

Mon, 23 Nov 2026 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नेस्टोरिया समूह के प्रबंध निदेशक नितिन सिंह तोमर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह तोमर के नेतृत्व में इस पहल में ज्ञान के आदान-प्रदान, व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने और कारोबार की संभावनाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
रियल एस्टेट कारोबार को नई ऊंचाई देने की पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल एस्टेट क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता और कारोबार विस्तार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेस्टोरिया समूह ने ‘रियल एस्टेट - थिंक 10एक्स, ग्रो 10एक्स  प्रशिक्षण कार्यक्रम को समर्थन दिया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के टॉकरा इंडोर स्टेडियम में किया गया। कर्यक्रम में विकासकर्ताओं, व्यावसायिक सहयोगियों, संपत्ति सलाहकारों, पेशेवरों और नए उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग से जुड़े लोगों को आधुनिक कारोबारी रणनीतियों और विकास के नए अवसरों से परिचित कराना रहा।

विज्ञापन


नेस्टोरिया समूह के प्रबंध निदेशक नितिन सिंह तोमर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह तोमर के नेतृत्व में इस पहल में ज्ञान के आदान-प्रदान, व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने और कारोबार की संभावनाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध व्यवसाय प्रशिक्षक और एसएमएमएआरटी मार्गदर्शक टी.आई.जी.ई.आर. संतोष नायर ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बड़े लक्ष्य तय करने, प्रभावी नेतृत्व, बिक्री कौशल में सुधार और ग्राहकों से बेहतर संबंध बनाने पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासित कार्यप्रणाली और सही रणनीति से ही कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान रियल एस्टेट की बदलती जरूरतों, बाजार की संभावनाओं और नए व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर संगठित तरीके से विकास की रणनीति तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। नेस्टोरिया समूह के अनुसार किसी भी उद्योग की वास्तविक प्रगति सामूहिक प्रयास और बेहतर पेशेवर सहयोग से ही संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें