दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना को लेकर केंद्र और केजरीवाल सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले केजरीवाल, फिर संबित पात्रा और अब मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि किसी को कपड़े या फ्रिज जैसी बड़ी-बड़ी चीजें घर में डिलीवर हो रही हैं तो गरीब को उनके हिस्से का राशन भी घर में डिलीवर होना चाहिए। दिल्ली सरकार चाहती है उन लोगों को राशन घर पर डिलीवर किया जाए। हम सब जानते हैं कि कितनी चोरी हो रही है गरीबों के राशन की।
कई बार लोगों को कम राशन मिलता है, आधा मिलता है, पूरा नहीं मिलता, समय से नहीं मिलता। ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपील की थी कि जब लोगों को पिज्जा घर में मिल सकता है कि राशन क्यों नहीं। इसलिए प्रधानमंत्री से इस योजना को न रोकने की अपील की गई थी, लेकिन इसके जवाब में भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मुझे उम्मीद थी कि शायद भाजपा को केजरीवाल की यह अपील समझ आ गई होगी। लेकिन उन्होंने पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राशन की चोरी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने ये तो बोला कि 80 करोड़ लोगों को राशन मिलता है लेकिन 80 करोड़ लोगों की दिक्कतों के बारे में नहीं बोला।
सिसोदिया ने कहा कि पात्रा को राशन की चोरी रोकने में नहीं, मुख्यमंत्री को गाली देने में दिलचस्पी है। उन्हें उनकी गालियां मुबारक। उनकी गालियां भारतीय जनता पार्टी को मुबारक।