फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की सुरक्षा बढ़ी, रॉबर्ट वाड्रा को मिलने से रोका

Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

एम्स में भर्ती 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता इस समय अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा बच्ची व उसके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बच्ची और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेंगे।

विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के वार्ड के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर है। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसके स्वास्थ्य में पिछले 24 घंटों में कोई सुधार नहीं हुआ है। वह बेहद गंभीर स्थिति में हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे उसके लिए काफी महत्वपूर्ण है। पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैंची से गोद दिया गया था। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत बिगड़ती देखकर उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें