फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने पाठशाला में बच्चों को पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कृषि कानूनोें के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आंदोलन स्थल पर चल रही सावित्री बाई फूले पाठशाला में जाकर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने पाठशाला में आ रहे बच्चों से उनकी पढ़ाई के विषय में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

किसान एकता मोर्चा के सदस्य बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि पाठशाला में आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले 90 बच्चों का पंजीकरण कर उन्हें रोजाना दो पालियों में पढ़ाया जाता है। सोमवार को राकेश टिकैत ने पाठशाला में बच्चों को पढ़ाया। बच्चों ने राकेश टिकैत के सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
पढ़ाई लिखाई की बात करने के बाद किसान नेता ने बच्चों को खानपान को लेकर भी काफी कुछ समझाने का प्रयास किया। इस दौरान टिकैत ने कहा कि सरकारी नीतियों की खामी के कारण अमीर का बच्चा वातानुकूलित स्कूलों में पढ़ता है और गरीब के बच्चों को टाट-पट्टी वाला स्कूल भी नसीब नहीं है। उन्होंने आंदोलन स्थल पर पाठशाला का संचालन कर रही टीम को शुभकामनाएं दीं और इस काम में लगे रहने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

तेज धूप से बचने को लगाए जाएंगे टेंट
मौसम में बदलाव के कारण दोपहर में तेज धूप निकल रही है। किसानों को धूप में परेशान न होना पड़े, इसलिए गाजीपुर बॉर्डर पर बने मंच के सामने टेंट लगाने की व्यवस्था की जाएगी। एक-दो दिन में टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें