फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने राकेश अस्थाना, मोदी सरकार ने की नियुक्ति

Tue, 27 Jul 2021 11:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अस्थाना को कुछ दिन पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाना अगले एक साल तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहेंगे। 1984 बैच के आईपीएस अस्थाना सीबीआई के विशेष निदेशक रहे हैं। 
विज्ञापन
राकेश अस्थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात काडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक अस्थाना को तत्काल प्रभाव से अपना पद संभालने को कहा गया है। 
विज्ञापन


31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अस्थाना को कुछ दिन पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाना अगले एक साल तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहेंगे। 1984 बैच के आईपीएस अस्थाना सीबीआई के विशेष निदेशक रहे हैं। 

उस दौरान उनका तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के साथ विवाद सुर्खियों में आया था। इस मामले में सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। 
विज्ञापन


राकेश अस्थाना ने झारखंड के नेतरहाट विद्यालय से पढ़ाई की है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ाई की थी। 

आईपीएस में चयन के बाद उन्हें गुजरात कैडर मिला था। आपको बता दें कि सीबीआई में रहते हुए तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ हुए विवाद के बाद राकेश अस्थाना काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि विवाद के बाद उनका तबादला सीबीआई से कर दिया गया था। 


विज्ञापन

राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त होने के बाद आईटीबीपी महानिदेशक एसएस सेसवाल को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अस्थाना इससे पहले डीजी बीएसएफ का पद संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें