फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain : रात से ही शुरू हुई कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, कुछ दिन बना रहेगा बादलों का डेरा

Sat, 08 Oct 2022 04:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया था जिसका सिलसिला रात से ही शुरू हो गया। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझन बारिश रुक-रुक कर हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, बीते 24 घंटे में दिनभर बादलों ने डेरा डाले रखा और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कुछ जगहों पर हल्की स्तर की बारिश संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से ही बादलों के डेरा डालने से सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री लुढ़क कर 27.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सामान्य रही व नमी का स्तर 81 से 96 फीसदी रहा। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी व अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें