शादी का वीडियो शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी इस तरह का उपहार मिलेगा। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी सिंगर पत्नी को मुझे आश्चर्यचकित करना अच्छा लगता है। मैं सचमुच अभिभूत हूं। आपकी आवाज अब मेरे जीवन.. मेरी जिंदगी का साउंडट्रैक बन गई है। शुक्रिया मिसेस चड्ढा... मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान खुद को मानता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आईं।
24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी की थी। इस रॉयल जोड़े की शादी की एक झलक पाने के लिए सभी बेताब थे, लेकिन शादी की रस्मों से जुड़ी कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर करने पर सख्त मनाही थी। राघव चड्ढा और परिणीति दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ने विदेश में एक साथ पढ़ाई भी की थी। इसके बाद साल 2022 में दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और इस जोड़े की लव स्टोरी शुरू हो गई।