मणिपुर हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा मणिपुर में हो रहे अत्याचार को छुपाना चाहती है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर केंद्र को वहां शांति बहाल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम मणिपुर पर बोलने वाले विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध करते हैं। अब इंडिया शब्द से नफरत करने लगे हैं। लेकिन भारत सरकार, स्टार्टअप-इंडिया, डिजिटल इंडिया और अन्य में भी 'इंडिया' है।