फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत उत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग की ओर से मुख्यालय में रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की 11 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेलवे स्थापना नियम, सतर्कता (अनुशासन और अपील), संविधान, पर्यावरण संबंधी विषय, समसामयिक मामले और दृश्य-श्रव्य प्रश्न जैसे विविध विषयों पर आधारित कई चरण आयोजित किए गए। इसमें प्रतियोगियों ने अपने ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025) के अंतर्गत किया गया, जिसका विषय सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी रखा गया है। इसका उद्देश्य रेलवे संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें