फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चुनाव प्रचार के लिए पंजाब से आए कांग्रेस विधायक की फॉर्च्यूनर कार चोरी

Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजेंद्र नगर इलाके में पंजाब से चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस के एक विधायक की फॉर्च्यूनर कार होटल के बाहर से चोरी हो गई। विधायक के चालक ने सुबह कार गायब देखी तो पहले विधायक बाद में राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से कांग्रेस के विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री राजेंद्र नगर में कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए चालक राजेंद्र कुमार के साथ आए थे। रविवार रात को प्रचार के बाद राजेंद्र ने धर्मवीर को पंजाब भवन छोड़ दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र के रुकने का इंतजाम राजेंद्र नगर के होटल में किया गया था। रविवार देर रात को राजेंद्र ने होटल के बाहर कार खड़ी की थी। सोमवार सुबह जब वह सोकर उठा तो उसने होटल के बाहर अपनी गाड़ी गायब पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें