नई दिल्ली। देशद्रोह के मामले में शरजील इमाम की गिरफ्तारी से नाराज जेएनयू के छात्रों ने मंगलवार को कैंपस में पैदल मार्च निकाला। छात्रों का आरोप है कि दिल्ली चुनाव को देखते हुए कुछ राजनीतिक दल इस मामले को तूल दे रहे हैं। शरजील के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज जेएनयू कैंपस में छात्रों के बीच आक्रोश दिखा। वहीं, शरजील की गिरफ्तारी पर जेएनयू शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। जेएनयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डीके लोबियाल का कहना है कि मौजूदा हालता में विश्वविद्यालय के भीतर शिक्षण कार्य संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शरजील की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है।