फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान प्रिंटिंग प्रेस का मैनेजर फंदे से झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान प्रिंटिंग प्रेस का मैनेजर फंदे से झूला, मौत
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटपड़गंज इलाके में शनिवार सुबह प्रिंटिंग प्रेस के मैनेजर ने अपने कार्यालय में फंदे से लटककर जान दे दी। उसके पास से एक पेज के दोनों तरफ लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कर्ज नहीं चुकाने से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त प्रवीण वर्मा (47) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, प्रवीण सपरिवार लक्ष्मी नगर इलाके में रहता था। वह कई वर्षों से पटपड़गंज स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। शनिवार सुबह छह बजे वह कार्यालय पहुंचने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर करीब साढ़े नौ बजे कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की के शीशे से अंदर देखा तो प्रवीण गमछे की मदद से पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन

कर्ज के बारे में नहीं बताने के लिए परिवार वालों से मांगी माफी
बरामद सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह काफी लोगों से कर्ज ले चुका है। अब उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह कर्ज कैसे चुकाएगा। उसने अपने मालिक के बारे में लिखा है कि वह काफी दयालू हैं। उसने कई वर्षों तक उनकी सेवा की है। वह उसकी पत्नी और बच्चों का ध्यान रखेंगे। उसने अपने परिवार वालों को कर्ज के बारे में नहीं बताने के लिए सुसाइड नोट में माफी मांगी है। उसने कर्ज क्यों लिया इसका जिक्र सुसाइड नोट में नहीं है।
विज्ञापन

बी-टेक की पढ़ाई कर चुके युवक ने लगाया फंदा
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में बीटेक की पढ़ाई कर चुके एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। मृतक की शिनाख्त संतोष (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार संतोष सपरिवार त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में पिता जयप्रकाश व चार भाई हैं। सुभाष बी-टेक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। नौकरी नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया। उसका इबहास अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम उसने अपने कमरे में वह फंदा से लटक गया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें