फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जामिया में रक्षा और सामरिक अध्ययन पर नया केंद्र खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया में रक्षा और सामरिक अध्ययन पर नया केंद्र खोलने की तैयारी
विज्ञापन

-जामिया मिल्लिया इस्लामिया कुलपति और कुलसचिव ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

-इस केंद्र की के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित स्कूल ऑफ लैंग्वेज के साथ सहयोग का प्रस्ताव दिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय रक्षा और सामरिक अध्ययन पर नया केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इस केंद्र के लिए हाल ही में जामिया के कुलपति और कुलसचिव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्रालय की ओर से लोदी रोड में संचालित स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेज के साथ सहयोग पर चर्चा कर इसके लिए प्रस्ताव दिया। मुलाकात में रक्षा मंत्री से विश्वविद्यालय में रक्षा और सामरिक अध्ययन शिक्षण और अनुसंधान को मजबूत करने की पहल पर चर्चा की गई। इस केंद्र को खोलने का उद्देश्य जामिया में रक्षा अधिकारियों के बीच विदेशी भाषाओं के शिक्षण को बढ़ाना है। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रस्तावित केंद्र के पीछे की दृष्टि और रक्षा अध्ययन में रणनीतिक सोच और अनुसंधान को मजबूत करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। कुलपति और रजिस्ट्रार ने कहा, दोनों पहल रणनीतिक सोच शिक्षण और अनुसंधान को मजबूत करने और विदेशी भाषाओं में सैन्य कर्मियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में जबरदस्त योगदान देंगी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. आसिफ और प्रो. रिजवी ने रक्षा मंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और चल रही प्रगति और विकास के बारे में भी जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने उनकी इन प्रस्तावित पहल के लिए पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की। कुलपति और रजिस्ट्रार ने कहा, यह बैठक विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण क्षण है और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने और योगदान देने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया की प्रतिबद्धता को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें