फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Sat, 10 Apr 2021 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का दिल्ली में निधन
कोरोना संक्रमण ने ली पूर्व सांसद की जान
कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
होली के दिन आई थी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
श्यामाचरण गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का शुक्रवार की रात को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व सांसद के भतीजे अनिल अग्रहरि ने उनके निधन की पुष्टि की। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि होली के दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता और उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता भी शामिल थीं। श्यामाचरण गुप्ता को परिजन उपचार के लिए दिल्ली लाए थे। उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता होम आइसोलेशन में थीं। 

श्यामाचरण गुप्त भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा श्यामाचरण गुप्त प्रयागराज के पूर्व मेयर भी रहे थे। 
श्यामाचरण गुप्ता के निधन से परिवार, व्यापार जगत व राजनैतिक गलियारों सहित प्रदेश में शोक की लहर है। 
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना के करीब डेढ़ लाख नए मामले

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। शनिवार को कोरोना वायरस ने महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। तमाम पाबंदियों के बावजूद बीते 24 घंटे में देश में 1.45 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कोविड से 794 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

कोरोना वायरस के नए मरीज और संक्रमण से होने वाली मौतों के इस आंकड़े ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले गुरुवार को 1.31 लाख मरीज मिले थे। 

कोरोना के आंकड़ों ने पैदा की दहशत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 794 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,32,05,926 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें