फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दो और शवों का पोस्टमार्टम, परिजन बोले-अब तक नहीं मिली आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंगोलपुरी स्थित जूता फैक्टरी में आग लगने से जान गंवाने वाले अशोक और लालबाबू के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार को प्रेमचंद और हरिहर के शवों का पोस्टमार्टम हो चुका था। अशोक और लालबाबू के परिजनों के दिल्ली नहीं पहुंच पाने के कारण दोनों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार तक टल गया था।
विज्ञापन




अशोक के पिता नागेंद्र रविवार को रिश्तेदार के साथ फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह बेटे का शव लेकर एंबुलेंस से अपने गांव के लिए रवाना हो गए। अशोक के फूफा उमेश ने बताया कि परिवार पहले से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। हादसे ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वहीं, लालबाबू के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनका बेटा मुकेश शव लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित गांव के लिए रवाना हुआ। इधर, मृतकों के परिजनों ने अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हादसे के बाद से प्रशासन की ओर से परिवारों को कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है। ऐसे में अपनों को खोने के बाद परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों और भविष्य के खर्च को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें