फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से करवट लेगा दिल्ली का मौसम : छाए रहेंगे बादल, झमाझम बारिश की संभावना

Sun, 21 Mar 2021 02:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्लीवासियों को सूरज की तेज तपिश से मिलेगी राहत
-इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज की तेज तपिश के बीच दिल्ली का मौसम रविवार से करवट लेने जा रहा है। अगले दो दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इससे दिल्लीवासियों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिलेगी। बारिश के कारण इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 32 से 79 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। इसके अलावा पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 34.4, पूसा में 33.7, आया नगर में 33.8 व लोधी रोड में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर समूचे उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों तक इन जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी कमी आएगी। वहीं, उत्तर भारत से आने वाली हवाएं भी गर्मी से राहत दिलाएंगी। मौसम के करवट लेने से इस पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी पड़ने के साथ अधिक बारिश की भी संभावना जताई है। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की हवा में आंशिक सुधार

दिल्ली-एनसीआर की हवा में शनिवार को आंशिक सुधार दर्ज हुआ है। एनसीआर में शामिल सभी शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 234 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में शामिल गुरुग्राम की हवा 223 के एक्यूआइ के साथ सबसे बेहतर रही। सफर के अनुसार, मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इस कड़ी में वेंटिलेशन इंडेक्स का भी हवा को साथ मिलेगा और अधिक सुधार की संभावना है। हालांकि, आगामी दो दिनों में धूल भरी हवाएं वायु गुणवत्ता को बिगाड़ने में भूमिका निभाएगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 105 व पीएम 2.5 का स्तर 64 रहा। दोनों ही औसत श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-234
फरीदाबाद-296
गाजियाबाद-249
ग्रेटर नोएडा-259
गुरुग्राम-223
नोएडा-227
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें