राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली का जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 372 दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रात एक बजे के आंकड़ों को मुताबिक, अलीपुर में 413, आनंद विहार में 352, अशोक विहार 340, आया नगर 352, बदरपुर 354, बवाना 434, चांदनी चौक 430, डीटीयू 430, द्वारका सेक्टर-8 में 393 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 323, आईटीओ 407, जहांगीरपुरी 447, लोधी रोड 362, मुंडका 405, ओखला फेज-2 में 364, पटपड़गंज में 421, पंजाबी बाग 416, रोहिणी 442, विवेक विहार 442, नरेली 392, नॉर्थ कैंपस 445 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर 62 में 400 पार एक्यूआई
सीपीसीबी के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 321, सेक्टर 116 में 292, सेक्टर 125 में 296, सेक्टर 150 में 315, सेक्टर-1 में 301, सेक्टर 39 में 301, सेक्टर 62 में 445 एक्यूआई दर्ज किया गया।
गाजियाबाद में एक्यूआई
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में भी हवा की हालत खराब है। गोविंदपुरम में 342, इंदिरापुरम में 317, लोनी में 390 , संजय नगर में 287, वसुंधरा में 300 और वेव सिटी में 378 एक्यूआई दर्ज किया गया।
एक्यूआई का मतलब समझिए
0-50 : अच्छा
51-100 : संतोषजनक
101-200 : मध्यम
201-300 : खराब
301-400 : बेहद खराब
401-500 : गंभीर