टास्क फोर्स में ये होंगे सदस्य
एनसीआर के प्रत्येक राज्य और दिल्ली के टास्क फोर्स में एक चेयरमैन (राज्य सरकार में मुख्य सचिव या सचिव), एक सदस्य (राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी का सदस्य सचिव), तकनीकी सदस्य (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तकनीकी प्रतिनिधि) और कम से कम तीन सदस्य (एपीसीबी/डीपीसीसी) के प्रशासनिक प्रतिनिधि होंगे।
टास्क फोर्स के लिए इनका हुआ है चुनाव
एनसीआर के राज्यों के लिए सीपीसीबी से नौ तकनीकी प्रतिनिधियों को चुन लिया गया है, जिनमें से हरियाणा और दिल्ली में तीन-तीन, उत्तर प्रदेश से दो और राजस्थान से एक व्यक्ति है। आयोग ने कहा कि टास्क फोर्स के अलावा एनसीआर के राज्यों की सरकारें अंतर्विभागीय टीमों के माध्यम से सघन निरीक्षण कर इसका उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर सकते हैं। टास्क फोर्स आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे और इसकी अनुपालन रिपोर्ट हर 15 दिन पर हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को आयोग के समक्ष पेश करेंग।
एनसीआर और इससे लगे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता से संबंधी समस्याओं पर बेहतर समन्वय, समस्याओं को चिह्नित करने और उनका समाधान निकालन के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने इसी साल सीएक्यूएम का गठन किया था।