फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों के साथ सांसद भी राम मंदिर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण देखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। श्री राम मंदिर भूमि पूजन समारोह से दिल्ली के लोगों को जोड़ने के लिए दिल्ली भाजपा ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई हैं। इससे लोग समारोह का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक राजेश भाटिया ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद यह अवसर आया है। महामारी के कारण आम लोग अयोध्या नहीं जा सकेंगे इसलिए भाजपा ने एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

भाटिया ने बताया कि नेता से लेकर कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भूमि पूजन के गौरवशाली पल का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर देखेंगे। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता पंचकुइयां रोड के वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में लगे एलईडी टीवी स्क्रीन पर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण देखेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी हरी नगर वार्ड, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी अपने निवास 24, मदर टेरेसा, क्रीसेंट रोड, सांसद मीनाक्षी लेखी प्राचीन काली मंदिर, कोटला मुबारकपुर, सांसद रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद गांव, सांसद प्रवेश साहिब सिंह अपने निवास 20, विंडसर पैलेस, सांसद हंसराज हंस शाहबाद डेयरी, सांसद गौतम गंभीर विवेक विहार के राम मंदिर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन लोधी रोड के सीजीओ कॉम्पलेक्स, विधायक व दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रोहिणी के संपूर्ण सेंटर में एलईडी स्क्रीन से समारोह का सीधा प्रसारण स्थानीय लोगों के साथ देखेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा द्वारा मंगलवार को ‘‘कवियों की शाम, अयोध्या के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि 500 साल का सपना साकार होने जा रहा है।
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि राम जन्मभूमि कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था बल्कि करोड़ों देशवासियों, संत समाज, हिंदू समाज का सपना था कि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देश इंडोनेशिया में भी श्री राम का गुणगान होता है। वहां के लोग कहते हैं कि भले ही हमारा धर्म अलग है लेकिन हमारी पहचान ही भगवान श्री राम से है और उन्हें अपना मूल मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें