झपटमारी के बाद पीड़ित पहुंचा थाने
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को एक शख्स ने बिंदापुर इलाके में मोबाइल झपटमारी की शिकायत की थी। उसने बताया कि बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला बुलेट बाइक पर आए और उससे मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के कुछ देर बाद मटियाला गांव से एक और वारदात की सूचना मिली। पीड़ित महिला ने बताया कि बुलेट सवार पुरुष और महिला ने मोबाइल फोन छीन लिया है। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
दोनों ने वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। ओम प्रकाश ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करता है। करीब तीन साल पहले वह प्रीति के संपर्क में आया। प्रीति का परिवार यूपी के मुरादाबाद में रहता है। नशे की लत के कारण ओम प्रकाश की नौकरी चली गई।
प्रीति के कहने पर की चोरी
प्रीति लॉन्ग ड्राइव पर चंडीगढ़ जाना चाहती थी। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। फिर प्रीति ने उसे मोबाइल झपटमारी कर आसानी से पैसे कमाने का सुझाव दिया। प्रीति ने उससे कहा कि अगर वह बाइक चलाएगा तो वह मोबाइल फोन छीन सकती है। योजना के मुताबिक उन्होंने बिंदापुर इलाके से एक बुलेट चोरी की और फिर मोबाइल फोन झपटने लगे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी के दो और बाइक चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।