फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pragati Maidan: ट्रांजिट कॉरिडोर का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी अचानक उठाने लगे कचरा, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 19 Jun 2022 12:38 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसा करके पीएम मोदी ने लोगों को एक बड़ा संदेश यह भी दे डाला कि इन अंडरपासों में गंदगी न फैलाना उनकी जिम्मेदारी है। कचरा उठाते हुए प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कचरा उठाते पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के प्रगति मैदान के एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग समेत पांच अंडरपास के उद्घाटन के लिए पहुंचे। उद्घाटन के बाद वो टनल का निरीक्षण कर रहे थे और सुरंग के अंदर बनी कलाकृतियां देख रहे थे।  इसी दौरान सुरंग के अंदर उन्होंने कुछ कचरा देखा तो खुद को रोक नहीं पाए। 

विज्ञापन


उन्होंने चलते चलते अचानक झुककर कचरा उठाना शुरू कर दिया। उनका यह अंदाज देखकर एक बार फिर लोग अपने प्रधानमंत्री के मुरीद हो गए। ऐसा करके पीएम मोदी ने लोगों को एक बड़ा संदेश यह भी दे डाला कि इन अंडरपासों में गंदगी न फैलाना उनकी जिम्मेदारी है। कचरा उठाते हुए प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।




मालूम हो कि आज पीएम मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग समेत पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित किया है। आज से टनल व अंडरपास आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे प्रगति मैदान की नजदीकी सभी सड़कों की आवाजाही आसान होगी। इन सड़कों से गुजरने वाले लाखों वाहन चालक बगैर जाम में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन


अंडरपास का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार निरंतर काम कर रही है। हमारी दिल्ली में द्वारका में इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्सपो सेंटर बन रहे हैं, वहीं प्रगति मैदान में पुनर्विकास परियोजना। ये अपने आप में एक उदाहरण बनने वाले हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें