फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नशा मुक्त दिल्ली का लिया संकल्प, दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त दिल्ली का लिया संकल्प, दिलाई शपथ
विज्ञापन

जागरूकता के साथ परामर्श और पुनर्वास पर फोकस, समाज की भागीदारी से चलेगा अभियान

नशे के खिलाफ दिल्ली का जनअभियान तेज, युवाओं को बचाने के लिए शिक्षा-खेल से जोड़ने की मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने जनभागीदारी आधारित अभियान तेज कर दिया है। मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने लोगों को नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त दिल्ली की शपथ दिलाई।
सरकार का फोकस युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सामुदायिक समूहों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि देश का युवा ही नशा मुक्त भारत अभियान का सबसे प्रभावी दूत बन सकता है। कार्यक्रम में सरकार ने स्पष्ट किया कि नशे की समस्या का समाधान केवल कानून व्यवस्था से संभव नहीं है। जागरूकता, परामर्श, उपचार और पुनर्वास को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी और सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों और युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली और संदेश दीवार से लोगों को जोड़ा
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गई। प्रतिभागियों ने संदेश दीवार पर अपने विचार लिखकर इस अभियान के प्रति प्रतिबद्धता जताई। दिव्यांगजनों द्वारा संचालित सुकृति बैंड की प्रस्तुति ने भी लोगों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें