संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 के चौथे दिन खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सुबह और शाम के सत्र में हुई एथलेटिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। सुबह की पाली में 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 12 पुरुष प्रतिभागी और 6 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणी में 7 पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शाम की पाली में 400 मीटर दौड़ का रोमांच देखने लायक रहा। 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 5 महिलाओं और 2 पुरुषों ने हिस्सा लिया, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 3 महिला और 7 पुरुष प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी के साथ, 100 मीटर दौड़ (45+ महिला वर्ग) में 2 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की तालियां बटोरीं।दोपहर के सत्र में युवा वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 12 पुरुष खिलाड़ियों और 6 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।