फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब खत्म होगी परेशानी: आधी रात तक जागकर टीके की बुकिंग होने का इंतजार कर रहे लोग, 15 दिन से नहीं मिल रहा स्लॉट

Tue, 18 May 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कमी के कारण 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में समस्या आ रही है है। जब तक पर्याप्त संख्या में वैक्सीन नहीं मिलेगी।यह परेशनी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कई लोग दो सप्ताह से वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन उन्हें स्लॉट नहीं मिल रहा है। आधी रात तक जागकर लोगों को टीकाकरण केंद्र उपलब्ध होने का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन जैसी ही वैक्सीन बुकिंग खुलती है। पांच से छह मिनट में  ही पूरा स्लॉट भर जाता है। 

विज्ञापन


राजेंद्र नगर के रहने वाले पवन (26) ने बताया कि वह मई से टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कर रहे हैं, लेकिन अभी तक भी किसी भी जिले के टीकाकरण केंद्र पर उनको स्लॉट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जब भी पंजीकरण करते हैं, हर समय स्लॉट भरा हुआ मिलता है। उधर, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिल पा रही है। लक्ष्मी नगर कि रहने वाली विमला देवी ( 47) ने बताया कि उनको 13 मई को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगनी थी, लेकिन अभी तक भी टीका नहीं लग सका है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कमी के कारण 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में समस्या आ रही है है। जब तक पर्याप्त संख्या में वैक्सीन नहीं मिलेगी। यह परेशनी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सोमवार से सीधा केंद्र पर आकर पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में इन लोगों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें