फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः राज्य कैंसर संस्थान में भर्ती मरीज की कोरोना से मौत

Sat, 11 Apr 2020 05:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर मरकज के बाद दिल्ली के सबसे बड़े हॉटस्पॉट राज्य कैंसर संस्थान में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। कैंसर के चलते अस्पताल में भर्ती यह मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका था, शुक्रवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी 56 वर्षीय मरीज को पेट में कैंसर था। बृहस्पतिवार रात अस्पताल में भर्ती तीन कैंसर मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसमें मृतक मरीज भी शामिल था।

मौत के बाद अन्य दोनों संक्रमित मरीजों को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। अभी तक इस अस्पताल में तीन डॉक्टर और 18 नर्स सहित 24 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


संक्रमित डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आने के कारण 16 कैंसर मरीजों की कोरोना जांच की गई थी, जिनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा करीब 50 डॉक्टर व नर्स सहित करीब 70 लोगों को क्वारंटीन में भेजा जा चुका है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, राज्य कैंसर संस्थान को फिलहाल बाहरी व्यक्तियों के लिए बंद किया जा चुका है। सैनिटाइज का काम चल रहा है। इसके बाद ही अब अस्पताल की सेवाएं शुरू हो पाएंगी। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को संक्रमण सेंट्रल एसी के जरिये हुआ होगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को जांच में अभी तक इसके प्रमाण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें