फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों के स्कूल में परीक्षा सेंटर बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षा तैयारी के लिए स्कूल खुल चुके हैं। अब इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा सेंटर बच्चों के गृह स्कूल में ही बनाने की मांग उठने लगी है। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखा है। जिससे सरकार की ओर से इसके लिए सीबीएसई से आग्रह किया जा सके।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि 18 जनवरी से दसवीं-बारहवीं के बच्चों के लिए स्कूल खुल चुके हैं। अब इन कक्षाओं के छात्र व अभिभावक सीबीएसई की वार्षिक परीक्षाओं को उनके स्कूल (जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा है) में ही कराने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा छात्र कोरोना संक्रमण के डर व पढ़ाई सही से नहीं हो सकने से पहले ही तनाव में हैं। अब उन्हें इस बात का भी तनाव है कि महामारी के दौर में उन्हें किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी है।
विज्ञापन

ऐसे में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखा गया है। जिससे वह छात्रों व अभिभावकों की मांग को उचित समझते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों को गृह परीक्षा का विकल्प देने की बात सीबीएसई से कहें। उन्हें उम्मीद है कि उपमुख्यमंत्री दिल्ली के छात्रों की इस मांग को सीबीएसई से मंजूरी दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें