फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, तीन अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा

Mon, 16 Sep 2024 08:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक ने बताया, पैकेज दरों में पर्यटकों को बदरी व केदार धाम व कार्तिक स्वामी के दर्शन कराने साथ योग नगरी ऋषिकेश का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय कर दी हैं। इन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए तीन अक्तूबर को मुंबई से बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस शुरू होगी।

विज्ञापन


पैकेज दर में केदारनाथ हेली सेवा के साथ ठहरना, खाना और बस सुविधा भी शामिल है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक सुमित पंत ने बताया, पैकेज दरों में पर्यटकों को बदरी व केदार धाम व कार्तिक स्वामी के दर्शन कराने साथ योग नगरी ऋषिकेश का भ्रमण कराया जाएगा।

ये भी Karanprayag News:  बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में फंसा ट्रक, यातायात हुआ ठप

इसके लिए विशेष ट्रेन मुंबई से ऋषिकेश तक चलेगी। जहां से पर्यटकों को बस के माध्यम से उक्त स्थलों तक ले जाएंगे। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैकेज में केदारनाथ हेली सेवा का किराया शामिल है। स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए प्रति यात्री 56,325 रुपये और डीलक्स श्रेणी के लिए 59,730 रुपये लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें