फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ऑक्सजीन एक्सप्रेस की गति तेज, 120 मीट्रिक टन संजीवनी लेकर फिर पहुंची ट्रेन, होगा संकट दूर

Mon, 03 May 2021 07:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश भर के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाकर लोगों को राहत दिलाने में जुटी रेलवे ने अबतक देश भर के विभिन्न राज्यों में 74 टैंकरों में 1094 मीट्रिक टन एलएमओ पहुंचाया है। ऑक्सीजन से भरी दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस 4 टैंकरों में 61.46 मीट्रिक टन (लगभग) एलएमओ लेकर सफर में हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे ने ऑक्सजीन एक्सप्रेस ट्रेन की गति को तेज कर दिया है। सोमवार को 120 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है। इसके साथ ही कई ऑक्सीजन की टैंकरों के साथ दिल्ली के लिए ट्रेन चल रही है।

विज्ञापन


देश भर के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाकर लोगों को राहत दिलाने में जुटी रेलवे ने अबतक देश भर के विभिन्न राज्यों में 74 टैंकरों में 1094 मीट्रिक टन एलएमओ पहुंचाया है। ऑक्सीजन से भरी दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस 4 टैंकरों में 61.46 मीट्रिक टन (लगभग) एलएमओ लेकर सफर में हैं।

दिल्ली में ऑक्सीजन की लगातार कमी व इस समस्या से जूझ रहे अस्पतालों की परेशानी देखते हुए कुल 120 मीट्रिक टन एलएमओ लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंच गई है और तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस अंगुल से दिल्ली के लिए 30.86 मीट्रिक टन एलएमओ लेकर रास्ते में है। दिल्ली को कुल 190 एलएमओ मिल चुका है। मंगलवार को इस ट्रेन के पहुंचने की संभावना है। इसी तरह ओडिसा के अंगुल से 63.6 मीट्रिक टन एलएमओ लेकर पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस तेलंगाना पहुंची।
विज्ञापन


अब तक भारतीय रेलवे ने 1094 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की ढुलाई की है। इसमें से महाराष्ट्र को (174 मीट्रिक टन), उत्तर प्रदेश को (430.51 मीट्रिक टन), मध्य प्रदेश को (156.96 मीट्रिक टन), दिल्ली को (190 मीट्रिक टन), हरियाणा को (79 मीट्रिक टन) और तेलंगाना को (63.6 मीट्रिक टन) ऑक्सीजन पहुंचायी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें