फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Osteoporosis Day : कम उम्र में ही कमजोर हो रही हैं हड्डियां, प्रदूषण भी है एक कारण

Thu, 20 Oct 2022 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Osteoporosis Day : उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना आम बात है, लेकिन जीवनशैली में आए बदलाव के बाद आजकल कम उम्र में ही हड्डियां कमजोर हो रही है। इसका कारण है बोन मास में कमी आना। इसकी वजह से व्यक्ति ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो जाता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस है । डॉक्टरों का कहना है कि उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना आम बात है, लेकिन जीवनशैली में आए बदलाव के बाद आजकल कम उम्र में ही हड्डियां कमजोर हो रही है। इसका कारण है बोन मास में कमी आना। इसकी वजह से व्यक्ति ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो जाता है। 

विज्ञापन


इस पूरी प्रक्रिया में हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। इससे हल्के से झटके या खिंचाव से भी फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। दिल्ली नगर निगम के आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर का कहना है कि आमतौर पर हमारे शरीर में हड्डियों के बनने और टूटने की प्रक्रिया चलती रहती है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का टूटना तो चलता रहता है, लेकिन बनने की प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे हड्डियां नाजुक हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका बढ़ जाती है।

यह हैं लक्षण 

  • पीठ, हाथों और पैरों में दर्द होना
  • शरीर का झुका हुआ लगना
  • बिना कारण के लगातार कमजोरी महसूस होना 
  • आसानी से थक जाना

यह हैं कारण 

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी और आनुवंशिक प्रवृतियां इस बीमारी का बड़ा कारण हैं। यही नहीं सूर्य के प्रकाश का शरीर पर न पड़ना और प्रदूषण आदि ओस्टियोपोरोसिस के प्रमुख कारण हैं। 

इनसे हो सकता है बचाव 
दूध से बने हुए प्रोडक्ट्स को कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने में अहम रोल निभाता है। इसलिए खाने में दूध, पनीर, दही, छाछ, आदि डेयरी उत्पाद अवश्य सम्मिलित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें