फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सफदरजंग और लोकनायक अस्पताल में लग सकती है ओपीडी-सर्जरी पर रोक

Wed, 18 Mar 2020 04:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के सफदरजंग और लोकनायक अस्पताल में आपातकाल लग सकता है। दोनों अस्पतालों में ओपीडी और तय सर्जरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा सकती है। हालांकि, यहां आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी, सर्जरी, जांच आदि पर रोक लगाई जा सकती है। ये प्रतिबंध अस्थायी अवधि के लिए रहेगा। इस बाबत सफदरजंग अस्पताल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इस संक्रमण से अन्य मरीज या अस्पताल जाने वाले तीमारदारों पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने कुछ दिन के लिए ओपीडी और तय सर्जरी पर अस्थायी रोक लगाने के लिए अनुमति मांगी है। हालांकि, प्रबंधन की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

लोकनायक अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बुधवार से ओपीडी में मरीजों का पंजीयन 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे ओपीडी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल लोकनायक अस्पताल में नौ संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ये सभी मरीज आरएमएल अस्पताल से भेजे गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि ये सभी संदिग्ध मरीज हाई रिस्क जोन में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगले दो दिन में ओपीडी व तय सर्जरी को रोकने से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नए मरीजों पर रोक, फॉलोअप को प्रवेश
सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बैठक के बाद मंत्रालय को भेजे पत्र में लिखा है कि नए मरीजों का पंजीकरण रोक दिया जाए। हालांकि, फॉलोअप मरीजों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि उन्हें अस्पताल आने-जाने में परेशानी न हो। तीन से चार दिन के भीतर जब सभी फॉलोअप मरीज आकर चले जाएंगे तो ओपीडी अस्थायी तौर पर रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें