फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पतालों में पहले की तरह चलेंगी ओपीडी ऑपरेशन भी किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण के बाद दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने का आदेश दिया है। अब अस्पतालों में पहले की तरह ओपीडी चलेंगी और मरीजों के ऑपरेशन भी होंगे। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरतना जरूरी होगा।
विज्ञापन

अस्पतालों में आने वाले रोगियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। चेहरे पर मास्क जरूरी है। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने सभी अस्पतालों के निदेशकों को आदेश दिया कि कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बाद सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह शुरू की जा सकती हैं। इस आदेश के बाद सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और निदेशकों ने बृहस्पतिवार से सेवाएं शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी अस्पतालों के अलावा सोसाइटी से जुड़े अस्पताल भी इस आदेश के दायरे में हैं।
गत वर्ष 2 मार्च को दिल्ली में पहला कोरोना संक्रमित मिलने और फिर 24 मार्च से लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हुईं। करीब एक वर्ष से अस्पतालों में ओपीडी बंद थीं। मरीजों के ऑपरेशन भी नहीं किए जा रहे थे। आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को ही उपचार दिया जा सका। हालांकि इस बीच कुछ अस्पतालों में ओपीडी जारी थीं, लेकिन दूसरे अस्पतालों से आने वाले मरीजों की वजह से यहां भीड़ काफी थी। दिल्ली के सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में लॉकडाउन के दौरान भी ओपीडी चल रही थीं।
विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि नए आदेश के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार से सभी मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें