फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मेट्रो स्टेशन पर बम धमाके की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में भय पैदा करने के लिए दी थी सूचना, तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में भय पैदा करने के लिए कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बम धमाके की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि घटना के समय वह नशे में था और लोगों में भय पैदा करने के लिए फोन किया था। पुलिस फोन नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव ईसापुर देहवा, जौनपुर निवासी राहुल गुप्ता के रूप में हुई है। वह कश्मीरी गेट स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में काम करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब 8.22 बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बम होने की सूचना दी गई। बताया गया कि मोबाइल फोन में बम है और कुछ देर में धमाका होगा। काफी तलाश के बाद भी मेट्रो स्टेशन पर कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया। झूठी सूचना देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसीपी कैलाश चंद की देखरेख में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। तकनीकी निगरानी और आरोपी व्यक्ति के फोन नंबर का विश्लेषण करने से उसकी पहचान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें