फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के कारोबारी से दिल्ली में एक करोड़ के जेवर लूटे, 10 लाख भी उड़ाए

Fri, 07 Aug 2020 07:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गुरुग्राम के कारोबारी की कार से दो बाइक सवार बदमाश एक करोड़ से अधिक के जेवरात व 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ, बेटी की शादी के लिए नए जेवरात बनवाने गुजरावाला टाउन स्थित ज्वेलर के यहां जा रहे थे। शिकायत पर डीबीजी रोड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले रवि करण कपूर (49) परिवार के साथ निर्वाणा कंट्री सेक्टर-5डी, गुरुग्राम, हरियाणा में रहते हैं। दो नवंबर को रवि की बेटी की शादी तय हुई है। बुधवार को रवि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के पुराने जेवरात व 10 लाख रुपये कैश लेकर गुजरावाला टाउन स्थित एक ज्वेलर के यहां जा रहे थे। उन्हें बेटी के लिए नए डिजाइन के जेवरात बनवाने थे।

रवि ने जेवरात और कैश वाला बैग कार की पिछली सीट पर रखा था। वह गूगल मैप लगाकर ज्वेलर के यहां जा रहे थे। इस बीच न्यू रोहतक रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार की ओर कुछ इशारा किया। रवि को लगा कि कार में कुछ खराबी आ गई है। उन्होंने उतरकर देखा तो कार पर तेल जैसा पदार्थ गिरा हुआ था। उनकी पत्नी अन्नू बैग पर हाथ रखकर बैठी थीं।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार एक आरोपी ने कार का पिछला दरवाजा खोलकर बैग उठाया और दोनों फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगी हैं, उनके आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें