राजधानी दिल्ली में पटाखों पर लगे प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को प्रतिबंधित पटाखों की जमाखोरी और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है। नांगलोई पुलिस स्टेशन और बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसके पास से 80 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं।