फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक बार फिर डेढ़ हजार से ज्यादा मिले कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज मिलने और 17 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत होने की पुष्टि दिल्ली सरकार ने की। वहीं, 1155 मरीजों को स्वस्थ घोषित करते हुए घर भेजा गया है। आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को राजधानी में कोरोना के 1544 नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन

दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,64,071 हो चुकी है जिनमें से 4330 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,47,743 लोग कोरोना होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में 11,998 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से दिल्ली आने वालों को क्वारंटीन केंद्र में रखा जा रहा है। इन केंद्रों पर 3493 लोग हैं। बीते सोमवार दिल्ली में 14,461 एंटीजन किट्स के जरिए जांच की गई है। जबकि 5380 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए की गई है। दिल्ली में अब तक 14,62,845 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

विभाग के ही अनुसार दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 76,991 लोगों की जांच हो रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 654 हो चुकी है। कंट्रोल रूम में 114 कॉल प्राप्त हुईं। इसके अलावा 1136 कॉल एंबुलेंस की सेवा लेने के लिए की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें