फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध: दक्षिणी दिल्ली में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 20 Sep 2023 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में ये बात सामने आ रही है कि दुर्घटनावश कृष्णा चाकू पर गिर पड़ीं जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना इलाके में अकेली रह रहीं कृष्णा देवी (80) की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला फर्श पर पेट के बल गिरी हुई थीं और पेट में चाकू लगा हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में ये बात सामने आ रही है कि दुर्घटनावश कृष्णा चाकू पर गिर पड़ीं जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 

सोमवार रात करीब 12 बजे सूचना मिलने के बाद किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभूनाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला अकेली रहती थीं। उनके तीन बेटे हैं। 
विज्ञापन


एक बेटा नोएडा, दूसरा गुरुग्राम व तीसरा जिया सराय में रहता है। किराए पर रहने वाले युवक ने महिला को फर्श पर गिरे देखा था। युवक ने इसकी जानकारी कृष्णा के बेटे को दी थी। इसके बाद बेटे ने पुलिस कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें