अस्पताल से घर जा रही थी नर्स, तभी बदमाश ने झपटा बैग
पुलिस के मुताबिक, पूजा (28) परिवार के साथ पांडव नगर में रहकर प्रीत विहार के एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी समाप्त कर घर की ओर जा रही थी। निर्माण विहार होते हुए वह आगे की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए स्कूटी सवार राहुल ने पूजा से बैग छीनने का प्रयास किया। पूजा ने बैग नहीं छोड़ा तो आरोपी उसे दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा
इसके बाद शोर होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूजा और राहुल को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।