फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अब दिल्ली में पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, एनईपी के प्रावधानों के तहत किया जा रहा लागू
विज्ञापन


-शैक्षणिक सत्र 2026-27 से दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, व निजी स्कूलों में इसी आधार पर होंगे दाखिले

-शिक्षा निदेशालय ने इस नियम पर सभी हित धारकों से 10 जुलाई तक अपने सुझाव देने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होगी। इस तरह से 6 साल के बाद ही पहली कक्षा में दाखिले होंगे। जबकि नर्सरी में तीन वर्ष के बाद, केजी में चार वर्ष के बाद, यूकेजी में पांच वर्ष के बाद दाखिला मिलेगा। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी स्कूलों में इसी आयु के आधार पर दाखिले होंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी हितधारकों से सुझाव भी मांगे हैं।

शिक्षा निदेशालय ने स्कूली शिक्षा की शुरुआती संरचना में बदलाव किया है। आयु तय करने के साथ पहली कक्षा से पहले की पूर्व प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। इस तरह से पहली कक्षा से पहले नर्सरी, लोअर, केजी, अपर केजी में पढ़ाई होगी। दिल्ली में नर्सरी दाखिले के समय अब तक अधिकतर स्कूल नर्सरी व केजी में ही दाखिले लेते हैं। इस कारण से बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला पांच या साढ़े पांच साल की उम्र में ले लिया जाता है।
विज्ञापन


अब स्कूलों को पहली कक्षा के दाखिले से पहले तीन कक्षाओं की पढ़ाई करानी होगी। एक अपर केजी कक्षा जोड़े जाने के कारण पहली कक्षा में बच्चे का दाखिला छ: वर्ष पूरा होने के बाद होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में एक परिपत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि कक्षाओं की संरचना में बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति के राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे के आधार पर किया जा रहा है। इसमें तीन से आठ वर्ष की आयु को फाउंडेशनल स्टेज कहा गया है।
विज्ञापन


निदेशालय ने अपने परिपत्र में कहा है कि इस संबंध में स्कूलों से जुड़े सभी हितधारकों (शिक्षकों, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समितियों, विशेषज्ञों, और आम नागरिकों) से सुझाव लिया जाना जरूरी है। इसके लिए 10 जुलाई तक schoolbranchnepgmail.com सुझाव भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें